पाकुड़ में आपसी विवाद में पुत्र ने धारदार हथियार से पिता को मार डाला

पाकुड़ : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसा गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या की वजह आपसी विवाद को बताया जा रहा है. बताया जाता है कि फरसा गांव के जेक्स शेख (39) की दो पत्नियां हैं. पलामू के चार लोगों के साथ लोहरदगा के […]

पाकुड़ : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसा गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या की वजह आपसी विवाद को बताया जा रहा है. बताया जाता है कि फरसा गांव के जेक्स शेख (39) की दो पत्नियां हैं.

पलामू के चार लोगों के साथ लोहरदगा के सिठियो में कोयल नदी में बही एंबुुलेंस मिली

पहली पत्नी से हुए बेटों से किसी बात को लेकर जेक्स का विवाद चल रहा था. गुरुवार देर शाम जेक्स शेख अपनी मोटरसाइकिल से कहीं से घर लौटा था. घर के बाहर मोटरसाइकिल से उतरा भी नहीं था कि पहली पत्नी के बेटे ने पीछे से अचानक धारदार हथियार (छेनी) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

अजीत डोभाल की चीन यात्रा से होगा तनाव कम?

हमले गंभीर रूप से घायल जेक्स शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिली, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जेक्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >