छाया रहा मृत व्यक्ति के नाम से राशि निकासी का मामला

हिरणपुर : मनरेगा एवं 14 वें वित्त योजनाओं का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. इसमें जिला परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद, प्रमुख किशुन मुर्मू, बीडीओ गिरजा शंकर महतो मौजूद थे. इस दौरान वित्तीय वर्ष 16-17 में रानीकोला में चांद टुडू की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार में फर्जी निकासी का मामला सामने […]

हिरणपुर : मनरेगा एवं 14 वें वित्त योजनाओं का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. इसमें जिला परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद, प्रमुख किशुन मुर्मू, बीडीओ गिरजा शंकर महतो मौजूद थे. इस दौरान वित्तीय वर्ष 16-17 में रानीकोला में चांद टुडू की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार में फर्जी निकासी का मामला सामने आया है.

इस योजना में कुल 60 मानव दिवस की राशि की निकासी मृत व्यक्ति तारेश साहा के नाम से की गयी है. इस मामले की चर्चा काफी देर तक जनसुनवाई में हुई. इसके अलावा कई योजनाओं में भी फर्जी निकासी की बात बैठक में सामने आयी. सात दिनों का समय घाघरजानी पंचायत राजेश रमण को दिया गया था कि पंचायत में वाल राइटिंग करना है.

परंतु उन्होंने बहाना बनाते हुए कहा कि रंग करने वाले धान रोपने गये हैं. इसके अलावा सुंदरपुर पंचायत में भी कई फर्जी निकासी सामने आयी है. हालांकि पंचायत सेवक के नहीं रहने के कारण इसकी जवाब नहीं दी जा सकी. इन सब पर जुरी ने जुर्माना करते हुए कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर बीआरपी अविनाश कुमार नाग, मनरेगा के बीआरपी पवन कुमार पंडित, सुनीता सोरेन, बीपीओ अनुपम मिश्र सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >