महिला पंचायत प्रतिनिधियों को दिया नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज संस्थान हैदराबाद के सहयोग से महिला पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें अधिकार, दायित्व तथा कामकाज संचालन के तरीके बताये गये. मास्टर प्रशिक्षक पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार सेबेस्टियन सोरेन एवं विष्णु शंकर […]

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज संस्थान हैदराबाद के सहयोग से महिला पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया.

उन्हें अधिकार, दायित्व तथा कामकाज संचालन के तरीके बताये गये. मास्टर प्रशिक्षक पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार सेबेस्टियन सोरेन एवं विष्णु शंकर ने बताया कि इन्हें संचालित विभिन्न योजनाओं आरटीइ, एमडीएम, बीबीबीपी, जेएसवाइ, पीएमएवाइ-जी आदि के बारे बताया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के पांच पंचायत रोलाग्राम, पथरिया, बलियापतरा , छक्कुधाड़ा, देवीनगर की महिला ग्राम पंचायत प्रतिनिधि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >