दो की हालत गंभीर, रेफर
हिरणपुर : पाकुड़ मुख्य सड़क पर रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्ची समेत तीन महिला घायल हो गयी. घायलों को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दो महिलाओं को रेफर कर दिया. जबकि बच्ची एवं एक महिला को इलाज के बाद छुट्टी कर दिया. धान रोपनी कर होपनमय हांसदा (35), चमी मुर्मू (40), धनी मुर्मू (40), मारंगमय सोरेन (15) तोड़ाई से वनपोखरिया लौट रही थी.
इसी क्रम में पाकुड़ की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. जिसमें सभी घायल हो गयी. उनमें से वनपोखरिया निवासी दो महिला होपनमय हांसदा एवं चमी मुर्मू को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं मोटरसाइकिल पर सवार धनबाद निवासी कुबराज सोरेन को पुलिस ने पकड़ लिया. वाहन को भी जब्त कर लिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ शिवाजी सरदार पुलिसबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
