पशु तस्करी पर लगायें अंकुश

अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ ने क्षेत्र में लगातार हो रहे पशु तस्करी पर चिंता जतायी और पदाधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने का िनर्देश दिया. वहीं उन्होंने 64 अलग-अलग मामलों की भी समीक्षा की. पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ श्रवण […]

अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ ने क्षेत्र में लगातार हो रहे पशु तस्करी पर चिंता जतायी और पदाधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने का िनर्देश दिया. वहीं उन्होंने 64 अलग-अलग मामलों की भी समीक्षा की.
पाकुड़ : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ श्रवण कुमार ने किया. इस दौरान एसडीपीओ ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 64 मामलों की समीक्षा की.
साथ ही लंबित पड़े मामलों का भी जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि गो तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर भी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही मोटरसाइकिल चोरी पर लगाम लगाने का भी निर्देश दिये. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार नियमित रूप से एलआरपी अभियान चलाने, रात्रि व दिव्य गश्ती तेज करने, सभी थानेदारों को अपने अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत करने, क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, लंबित पड़े कुर्की जब्ती का निष्पादन करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाने सहित अन्य निर्देश दिये. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा, पुलिस निरीक्षक सह अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पांडे, मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार, मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी सुकुमार टुडू, हिरणपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी मीरा पाल, लिटीपाड़ा थाना प्रभारी महादेव उरांव, हरिदुगन होरो, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >