50 हजार के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

जियागंज बाजार में नोट खपाने के फिराक में था माइनुल फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के जियागंज पुलिस ने 50 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रानीतला थाना क्षेत्र के नशीपुर खड़िबोना निवासी माइनुल शेख के रूप में की गयी है. पुलिस ने जानकारी देते […]

जियागंज बाजार में नोट खपाने के फिराक में था माइनुल
फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के जियागंज पुलिस ने 50 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रानीतला थाना क्षेत्र के नशीपुर खड़िबोना निवासी माइनुल शेख के रूप में की गयी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि माइनुल शेख भारी मात्रा में जाली नोट लाकर जियागंज बाजार में खपाने के फिराक में है.
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी और पर अभियान चला कर उसे जियागंज बाजार से ही गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में पुलिस को माइनुल शेख के पास से 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद कर लिये. सभी नोट दो हजार रुपये के हैं. पुलिस ने माइनुल शेख को लालबाग महकमा अदालत में पेशी के लिये भेजा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >