शिकदारपुर में कटाव में 10 घर गंगा में समाये, देखते रहे लोग

शिकदारपुर गांव के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह भयावह रहा. यहां देखते ही देखते करीब 10 मकान गंगा में समा गये.

फरक्का. शमशेरगंज प्रखंड अंतर्गत शिकदारपुर गांव के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह भयावह रहा. यहां देखते ही देखते करीब 10 मकान गंगा में समा गये. इस दौरान दर्जनों लोग मकानों को नदी में समाते हुए देखते रहे तो वहीं कुछ लोग इस विभीषिका को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे. शिकारदारपुर के सफीकुल हक, मालेक शेख, खलील अंसारी, सकिना बेवा, नयन दास, जमीरूल शेख, अखरू हक, हरु शेख व सफीकुल हक आदि के घर गंगा में समाते ही वे अपने आंसू नहीं रोक पाये. सफीकुल हक ने बताया कि जिस घर को हमने खून-पसीने की कमाई से बनाया, उस को गंगा में समाता देख मन कांप उठा. इधर, इन प्रभावित लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया. साथ ही उनके लिए त्रिपाल व सूखे खाद्य सामग्री की व्यवस्था की. शमशेरगंज बीडीओ सुजीत चंद्र लोध ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के सामने हमलोग भी विवश हैं. प्रशासन प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचा रहा है. मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >