नोवामुंडी में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, हाई-लेवल बैठक में दिए गए निर्देश

Noamundi News: नोवामुंडी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें पेयजल, सफाई, जलजमाव और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले बढ़ती गर्मी और जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने की. 

प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने किया विधायक का स्वागत

बैठक में पहुंचने पर विधायक का प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक द्वारा गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया. बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

पेयजल, पेंशन, आवास योजना और सफाई व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्र में पेयजल संकट, पेंशन वितरण, आवास योजनाओं की प्रगति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर जोर दिया. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं. उन्होंने नोवामुंडी ओवरब्रिज पर पिछले एक महीने से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया. 

सफाई, जलजमाव और विकास कार्यों पर चर्चा

साथ ही फाटक से थाना तक, ओवरब्रिज के नीचे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, कुमार टोली से उड़िया तालाब जाने वाले मुख्य मार्ग तथा बाजार से आजाद बस्ती जाने वाले पुराने काशी गली मार्ग में सफाई और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान पर भी जोर दिया. बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मामूर कासमी, वरिष्ठ नेता रघुनाथ राउत, मुखिया जेना पूर्ति, प्रदीप प्रधान, सूरज चाम्पिया, पंचायत समिति सदस्य दिव्या जेराई सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के बाद विधायक ने ब्लॉक परिसर में चल रहे बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती देवी और आंगनबाड़ी सेविकाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. विधायक के आगमन से आंगनबाड़ी सेविकाओं में उत्साह देखा गया. 

Also Read: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

Also Read: रिश्तों का कत्ल: दुमका में दहेज लोभी ने पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत कि कोख में ही थम गई 3 माह के नवजात की सांसें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >