जीएलए कॉलेज के पीछे से नवजात बरामद

नाला के पास पड़ा था नवजात

मेदिनीनगर.

जीएलए कॉलेज के पीछे नाला के पास से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार व उनकी टीम ने एक नवजात को बरामद किया. शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने सदर अस्पताल के डॉ अनिल श्रीवास्तव को नवजात को फेंके जाने की सूचना दी. इसके बाद डॉ अनिल श्रीवास्तव ने इसकी सूचना इंट्रीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कीम के (आइसीपीएस) डीसीपीअो को दी. जिसके बाद डीसीपीअो व सीडब्ल्यूसी की टीम ने नवजात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. नवजात पूरी तरह स्वस्थ है. बताया जा रहा है कि नवजात को गुरुवार की रात ही फेंका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >