मोमेंटम झारखंड : स्पेशल ऑडिट कराने का सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

मोमेंटम झारखंड की स्पेशल ऑडिट कराने का आदेश गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है. सीएम के आदेश के बाद उद्योग विभाग द्वारा महालेखाकार को स्पेशल ऑडिट कराने की अनुशंसा करते हुए उद्योग विभाग द्वारा पत्र भेज दिया गया है.

सुनील चौधरी, रांची : मोमेंटम झारखंड की स्पेशल ऑडिट कराने का आदेश गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है. सीएम के आदेश के बाद उद्योग विभाग द्वारा महालेखाकार को स्पेशल ऑडिट कराने की अनुशंसा करते हुए उद्योग विभाग द्वारा पत्र भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि 16 और 17 फरवरी 2017 को मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया गया था. इसमें शुरू से ही गड़बड़ी और ज्यादा खर्च करने के आरोप लगते रहे हैं. सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने मोमेंटम झारखंड की फाइल मंगायी थी.

फाइलों को देखने के बाद उन्होंने तमाम खर्चों पर एतराज जताते हुए इसकी स्पेशल ऑडिट कराने का आदेश दिया. हालांकि जनवरी से इस मामले की जांच एसीबी भी कर रही है. शिकायतकर्ता ने आयोजन में 100 करोड़ खर्च होने का आरोप लगाया था.

क्या है मामला : तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने 16-17 फरवरी 2017 को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (मोमेंटम झारखंड) का आयोजन किया था. इसमें तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिलने का दावा किया गया था. इस आयोजन को लेकर न्यूयार्क, शंघाई और सिंगापुर में रोड शो भी किये गये थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >