समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित बालिका गृह से गुरुवार की शाम फरार नाबालिग को हुसैनाबाद पुलिस ने औरंगाबाद के नबीनगर से शुक्रवार को बरामद कर लिया. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची बालिका गृह की छत के ऊपर चढ़कर पाइप के सहारे भाग गयी थी. जानकारी के अनुसार नाबालिग को 18 मार्च को हुसैनाबाद पुलिस द्वारा बालिका गृह को सौंपा गया था. इसके माता-पिता नहीं है. वह अपने भैया-भाभी के पास रहती थी. लेकिन उनके साथ रहना नहीं चाहती थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे बालिका गृह को सौंप दिया था.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।