ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में में युवक घायल

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में में युवक घायल

लोहरदगा़ सदर थाना क्षेत्र के निंगनी गांगुपारा में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गणेश साहू का पुत्र शिव कुमार साहू अपनी मोटरसाइकिल से बगड़ू कि तरफ से अपने घर निंगनी आ रहा था. जबकि ट्रैक्टर बगडू की तरफ जा रहा था. अचानक महुवा बगीचा गांगुपारा के पास दोनों के बीच टक्कर हो गयी. जिससे मोटरसाइकिल सवार शिव कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों ने घायलावस्था में आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मनी महावीर जयंती

लोहरदगा़ मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में महावीर जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया गया. इतिहास की आचार्य रोहित कुमार दसौंधी ने महावीर स्वामी की जीवनी पर प्रकाश डाला. महावीर स्वामी के पांच व्रतों सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, आस्तेय और अपरिग्रह को पालन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जैन धर्म सनातन धर्म से अलग नहीं है और महावीर स्वामी ने संसार को अंधकार से प्रकाश में लाने का काम किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार दास, नीतू कूमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कसाहू, शिखा राय, रितेश पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >