शराब पीकर स्कूटी चलाने वाले युवक हुए दुर्घटना ग्रस्त, घायलों को भेजा गया अस्पताल

शराब पीकर स्कूटी चलाने वाले युवक हुए दुर्घटना ग्रस्त, घायलों को भेजा गया अस्पताल

किस्को लोहरदगा. लोहरदगा पेशरार मुख्य सड़क पर लावापानी द्वार के समीप एक गंभीर दुर्घटना हुई. किस्को प्रखंड क्षेत्र के भूसाड़ ग्राम निवासी शिवनारायण महली के पुत्र विक्की महली और अरुण लोहरा के पुत्र कुंदन लोहरा स्कूटी (जेएच 08के 6310) से शराब सेवन कर लोहरदगा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गयी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संदीप लोहरा और ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल भेजा. संदीप लोहरा ने बताया कि डेली मार्केट में प्रतिदिन शराब की बिक्री होती है, जिसके कारण आये दिन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा शराब बिक्री रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >