युवक ने तालाब में कूद कर आत्महत्या की

युवक ने तालाब में कूद कर आत्महत्या की

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र स्थित अपर बाजार (गुदरी) ठकुराइन तालाब में एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली . युवक की पहचान बिट्टू सिंह उम्र 28 वर्ष पिता संतोष सिंह ग्राम कुंडू (हाता टोली) थाना कुडू निवासी के रुप हुई. बताया जाता है कि युवक लोहरदगा में शारदा हार्ड वेयर में काम करता था और वहीं अगल बगल में कहीं रहता था. बताया जाता है कि बिट्टू सिंह की शादी तय हुई थी .लेकिन आर्थिक तंगी व कर्केज कारण वह बराबर तनाव में रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >