लोहरदगा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को बधाई देने का सिलसिला जारी है. रविवार को उनके लोहरदगा स्थित आवास पर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. लोगों ने फूल-माला, बुके और शॉल ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी.
कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी
बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा है. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके साथ मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं.
सुखदेव भगत ने बधाई देने पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि लोहरदगा की जनता और कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का है. उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, जिसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभायेंगे.
