लोहरदगा: आकाशी में वज्रपात का कहर, एक सप्ताह में दो महिलाओं की मौत

लोहरदगा के आकाशी टंगरा टोली में वज्रपात का कहर बरपा है, जिसमें 60 वर्षीय मानो देवी की मौके पर ही मौत हो गई. यह एक सप्ताह के भीतर इस गांव में दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है.

भंडरा लोहरदगा. प्रखंड के आकाशी टंगरा टोली में शनिवार देर शाम वज्रपात की घटना में 60 वर्षीय महिला मानो देवी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मानो देवी, पति कइला साहू, निवासी आकाशी टंगरा टोली के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार मानो देवी शनिवार को दिनभर खेत में आलू रोपने का काम कर रही थीं. शाम को काम खत्म कर वह घर लौट रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर गयीं और उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एक सप्ताह में दूसरी घटना

ग्रामीणों के अनुसार आकाशी गांव में वज्रपात की यह दूसरी बड़ी घटना है. कुछ दिन पूर्व भी इसी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई थी. एक सप्ताह के भीतर दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में चिंता और दहशत का माहौल है. बारिश के दौरान खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों में विशेष रूप से भय बना हुआ है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से आकाशी समेत आसपास के गांवों में वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है.साथ ही संवेदनशील स्थानों पर तड़ित चालक एवं अन्य सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >