लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी सियारपाढ़ा गांव में कीटनाशक पीने से एक महिला की हालत बिगड़ गई. गांव निवासी विफई उरांव की पत्नी बिमला उरांव ने गलती से घर में रखे कीटनाशक को सिरप समझकर पी लिया. जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे.
प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेजा
निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा घूम रहे 20-25 हाथियों का झुंड, पुलिस-वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सचेत
सब्जी फसल में छिड़काव के लिए रखा था कीटनाशक
बताया जाता है कि घर में कीटनाशक सब्जी की फसल में छिड़काव के लिए रखा हुआ था. दवा के स्थान पर रखे होने के कारण महिला ने उसे सिरप समझ लिया और गलती से पी लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. चिकित्सक लगातार उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं और उसकी निगरानी में इलाज किया जा रहा है.
