पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल गांव में पशुपालन विभाग की ओर से एकदिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया.

पशु हमारी संपत्ति हैं, हमें उनका ध्यान रखना चाहिए

भंडरा. प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल गांव में पशुपालन विभाग की ओर से एकदिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 31 पशुपालकों ने अपने 361 पशुधन की स्वास्थ्य जाच करायी. पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी देना था. इस शिविर के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया. शिविर का उदघाटन प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार व डॉक्टर लक्ष्मण मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डॉ मनोज कुमार ने कहा कि पशु हमारी संपत्ति हैं और हमें उनका ध्यान रखना चाहिए. जब हम बीमार होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से इलाज कराते हैं, उसी तरह पशुओं के बीमार होने पर भी पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए. डॉ मनोज कुमार ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. शिविर में 361 पशुधन की जांच की गयी. इसके बाद पशुपालकों को नि:शुल्क दवा भी दी गयी. इस मौके पर बिष्णु कुमार, इमरान हुसैन सहित स्थानीय पशुपालक किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >