दो सप्ताह में छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन करें : उपायुक्त

दो सप्ताह में छात्रवृत्ति के आवेदनों का सत्यापन करें : उपायुक्त

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीसी ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025-26) की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि संस्थान स्तर पर लंबित सभी आवेदनों को अगले दो सप्ताह के भीतर सत्यापित कर जिला मुख्यालय भेजें. साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों को भी जल्द से जल्द क्लियर करने का निर्देश दिया गया ताकि विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके. योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जांच की : बैठक में संविधान की धारा 275 (II) के तहत पीएसी द्वारा अनुमोदित योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जांच की गयी. उपायुक्त ने एमएसडीपी, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और पीएम जनमन योजना की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों की स्थिति का जायजा लेते हुए भवनों के मरम्मति और जीर्णोद्धार कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा. गुणवत्ता से समझौता किये बिना निर्माण कार्य पूरा करें : इसके अलावा अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों, सरना-मसना स्थल घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस निर्माण और अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीसी ने अभियंताओं को गुणवत्ता से समझौता किये बिना निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >