सिलाई दुकान में भीषण आगलगी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सिलाई दुकान में भीषण आगलगी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

किस्को़ प्रखंड के मुख्य चौक स्थित एक सिलाई दुकान में गुरुवार शाम भीषण आग लग गयी. इस घटना में सिलाई दुकान समेत बगल की एक खाद-बीज दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है. आग लगने का प्राथमिक कारण नाली के कचरे को नष्ट करने के लिए लगायी गयी आग को बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, किस्को मुख्य चौक स्थित शरीफ अंसारी की सिलाई दुकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गयी. दुकान में रखे ग्राहकों के कपड़े और सिलाई मशीनें राख हो गयीं. शरीफ अंसारी के मुताबिक, इस घटना में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं, दुकान के बगल में स्थित बिनोद उरांव की खाद-बीज दुकान में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि कचरा प्रबंधन की सुविधा नहीं होने के कारण दुकानदार अक्सर नाली में जमा कचरे को जलाने के लिए आग लगाते हैं, जिसकी चिंगारी से यह हादसा हुआ. शरीफ अंसारी शाम को दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि उन्हें आगलगी की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >