भाजपा युवा मोर्चा ने मनायी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

भाजपा युवा मोर्चा ने मनायी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

कुड़ू. प्रखंड के रूद चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सरजू कुमार साहू के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनायी गयी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वीर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच लड्डू बांटे गये और शिवाजी महाराज के गौरवशाली व संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में ऋतिक पंडित, लक्ष्मी ठाकुर, बलराम उरांव, पवन कुमार, राजू राम, राजकिशोर राम, बिट्टू ठाकुर और राहुल कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. पंचमुखी हनुमान मंदिर जिलिंग का स्थापना दिवस मना

कुड़ू़ प्रखंड के जिलिंग गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया. इस मौके पर वानर सेना जिलिंग की ओर से पूजा-पाठ एवं प्रसाद का वितरण किया गया. पुरोहित आनंद कुमार पांडे ने विधि-विधान के साथ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कराया़ इसके बाद महाआरती और प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर वानर सेना जिलिंग के सरजू कुमार साहू, इंद्रजीत गुप्ता, अवधेश कुमार साहू, सूरज बैठा, सामोद साहू, ब्रह्मदेव भारती, सुमंत गिरी, मुन्ना बैठा, कार्तिक बैठा, पवन साहू, मनोज साहू, राधेश्याम साहू, श्रीचंद साहू, रामेश्वर राम, मांगा उरांव, बंधन उरांव, अजीत उरांव, तुलसी उरांव, राजेश साहू, अंकित साहू, कमलेश उरांव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >