बाल विवाह अपराध, शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है

बाल विवाह अपराध, शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर लोहरदगा से दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखायी जिसमें उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है़ शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है. बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों के लिए कानून में सजा के प्रावधान है़ं किसी के द्वारा अगर बाल विवाह किया जा रहा है या उसे बढ़ावा दिया जा रहा है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 1098 पर दें. उपायुक्त ने एक अन्य जागरूकता वाहन को रवाना किया जिसमें जन्म व मृत्यु के पंजीकरण को लेकर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है. उपायुक्त ने आवश्यक रूप से किसी भी नवजात के जन्म का पंजीकरण कराने और किसी व्यक्ति के मृत्यु का भी निबंधन कराने की अपील आमजनों से की. इस मौके पर बाल विवाह उन्मूलन को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी समाहरणालय परिसर में चलाया जिसमें सभी पदाधिकारी शामिल हुए. सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग का निरीक्षण

लोहरदगा़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक मो मुस्तकीम ने मीडिया कोषांग, लोहरदगा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया कोषांग के दैनिक कार्यों, निर्वाचन से संबंधित कवरेज, दैनिक प्रतिवेदन, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग में प्राप्त हो रहे शिकायतों व उनका समाधान, शिकायत का संधारण आदि बिंदुओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश वरीय पदाधिकारी, मीडिया कोषांग को दिये. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक समेत अन्य पदाधिकारी व मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >