भंडरा में दो सड़क हादसे, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

भंडरा में दो सड़क हादसे, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

भंडरा. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. पहली घटना भंडरा-बेड़ों सड़क पर कुंडों गांव के पास हुई. सड़क किनारे खराब ट्रैक्टर ठीक कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर खराब होकर बीच सड़क पर खड़ा था और चालक इंजन लेकर चला गया था, जिससे हादसा हुआ. पुलिस ट्रैक्टर को हटाने व बैरियर लगाने में जुटी है. दूसरी घटना भंडरा-सिसइ मार्ग पर पल्लमी चौक के पास हुई. अज्ञात वाहन के धक्के सेे धनामुंजी गांव निवासी स्कूटी सवार एतवा उरांव (23) पिता करमा उरांव की मौत हो गयी, जबकि स्कूटी में सवार मनसहाय उरांव (24) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. बिजली बिल सुधार और भुगतान के लिए 11 से विशेष कैंप

कैरो. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग 11 से 30 मई तक विशेष शिविर आयोजित करेगा. सबडिविजनल सहायक अभियंता मोहम्मद जीशान ने बताया कि यह कैंप विभिन्न प्रखंडों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लगेंगे. इन शिविरों में उपभोक्ता बिल जमा करने के साथ-साथ त्रुटि सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट और नये कनेक्शन की जानकारी ले सकेंगे. 11 मई को कुड़ू, 13 मई को कैरो, 15 मई को भंडरा और 18 मई को किसको में कैंप लगेगा. इसके बाद 20 मई को पेशरार, 22 मई को चिरी, 25 मई को नागजुआ, 28 मई को भौरो और 30 मई को पतरातू (किस्को) में शिविर आयोजित होंगे. विभाग ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >