जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग में दो मैच खेले गए

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग में दो मैच खेले गए

लोहरदगा. लोहरदगा प्रीमियर लीग के तहत बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गये पहले मैच में पेशरार पैंथर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155/8 रन बनाए. सुमित ने 52 और प्रेम ने 39 रन जोड़े. गेंदबाजी में रोनित आर्यन ने तीन विकेट लिए. जवाब में सेन्हा सुपर किंग भी 155 रन ही बना सकी. प्रेम कुमार और जयजीत चौबे की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच को टाई कर दिया. सुपर ओवर में सेन्हा सुपर किंग मात्र तीन रन बना सकी, जिसे पैंथर ने 0.2 ओवर में सात रन बनाकर जीत लिया. इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच प्रेम कुमार रहे. दूसरे मैच में किस्को किंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 184/5 रन बनाये. अमित कुमार गुप्ता ने शानदार 91 रन, यश ने 52 रन और अभिषेक सिंह ने 21 रन बनाए. भंडरा बुल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 168/9 तक ही पहुंच सकी. समीर अंसारी ने 42, आदित्य कुमार ने 32 और देव तिवारी ने 31 रन बनाए. गेंदबाजी में अभिषेक लहरी, सौरभ महतो और अभिषेक सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए. किस्को किंग 16 रन से विजयी रही और अमित कुमार गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >