किस्को, लोहरदगा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर किस्को प्रखंड में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय किस्को के खेल मैदान में चल रहे अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों, शिक्षकों, कोच और मैनेजर ने दिवंगत मंत्री को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.
खिलाड़ियों को बताया मंत्री का योगदान
यह प्रशिक्षण शिविर DTS Academy की ओर से 'खेलो झारखंड' के तहत आयोजित किया जा रहा है. प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
शोकसभा में DTS Academy के संचालक मोहम्मद दिलनवाज अंसारी (दिलू), मोहम्मद इरफान अंसारी (एबीडी), कोच तबारक हुसैन अंसारी और KGBV किस्को की शारीरिक शिक्षिका खुशबू कुमारी ने खिलाड़ियों को सुदिव्य कुमार सोनू के कार्यकाल में किये गये कार्यों और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी.
इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
चार विद्यालयों के प्रतिभागी हुए शामिल
शोकसभा में पीएमश्री KGBV किस्को, प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को, एकलव्य मॉडल विद्यालय किस्को और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय किस्को के प्रतिभागी शामिल हुए.
मौके पर DTS Academy के दिलनवाज अंसारी, सावित्री कुमारी, इरफान अंसारी, तबारक हुसैन अंसारी, राही कुमारी, बिनोद उरांव समेत अन्य उपस्थित थे.
