तीन दिवसीय युवा कौशल विकास महोत्सव पर की चर्चा

लोहरदगा में युवा कौशल विकास महोत्सव 2026 को लेकर बैठक आयोजित। साइकिल रेस और मैराथन दौड़ के माध्यम से ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच।

लोहरदगा. युवा कौशल विकास महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर शंकर तिवारी न्यास कार्यालय में विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एक अक्तूबर से होने वाले विभिन्न खेल आयोजनों की तैयारियों व कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विमर्श किया गया.

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक अक्टूबर को 40वां डॉ कार्तिक उरांव स्मृति साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा. साइकिल रेस लोहरदगा के बक्शी दीपा मैदान से चिंगरी बिशनपुर तक होगी.

इसके बाद दो अक्तूबर को घाघरा से चिंगरी तक युवा विकास मैराथन व तीन अक्तूबर को नेतरहाट से चिंगरी तक सिंगबोंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा. विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है.

साइकिल रेस व मैराथन दौड़ में बालक और बालिका दोनों वर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है.

बैठक में आयोजनों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों, प्रतिभागियों की भागीदारी तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गयी. मौके पर रविंद्र भगत, देवेंद्र मंडल, राम स्वार्थ महतो, प्रणव पाठक, जनमेजय महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >