उग्रवादी संगठन JJMP के नाम से धमकी भरा पोस्टर बरामद, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड के कुड़ू में जेजेएमपी के नाम से धमकी भरा पोस्टर मिलने के बाद पर्यटन स्थल की बैठक स्थगित कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कुड़ू (लोहरदगा): थाना क्षेत्र के सलगी और बड़की चांपी पंचायत की सीमा पर स्थित कुड़ू वन क्षेत्र के 27 नंबर रेलवे पुलिया पर्यटन स्थल के समीप रविवार को जेजेएमपी के नाम से धमकी भरा पोस्टर चिपकाए जाने से हड़कंप मच गया. पोस्टर मिलने के बाद प्रस्तावित संचालन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वन विभाग के कर्मियों को दी गयी चेतावनी

ग्रामीणों ने रविवार सुबह रेलवे पुलिया के समीप पोस्टर चिपका देखा. पोस्टर में वन विभाग के कर्मियों को ‘होश में आने’ की चेतावनी दी गई थी. इसके अलावा पर्यटन स्थल में राजनीति बंद करने, जनता को छलना बंद करने और पुरानी कमेटी को बहाल करने की बात लिखी गई थी. पोस्टर जेजेएमपी के राहुल सिंह के नाम से लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू

बैठक स्थगित, पुलिस ने शुरू की जांच

पोस्टर मिलने की सूचना के बाद रविवार को होने वाली प्रस्तावित संचालन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया. पुलिस अब पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

उग्रवादी संगठन के नाम पर फर्जी पोस्टर की आशंका

कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है. वन विभाग की ओर से भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया उग्रवादी संगठन के नाम पर फर्जी पोस्टर चिपकाए जाने की आशंका है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >