सावित्रीबाई फुले का संघर्षपूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी प्रेरणा है : सुरेश भगत

सावित्रीबाई फुले का संघर्षपूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी प्रेरणा है : सुरेश भगत

लोहरदगा़ महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. भंडरा सीएलएफ में 14 दिवसीय निःशुल्क मुलायम खिलौना निर्माण एवं विपणन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के वरीय शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक विपिन चंद्र और आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्वरोजगार से आर्थिक आजादी की राह : शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मुलायम खिलौनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. यह व्यवसाय कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला है, जो ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक स्थायी जरिया बन सकता है. उन्होंने महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की अपील की. आजीविका सृजन का सशक्त माध्यम : जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक विपिन चंद्र ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षित होकर सखी मंडल की दीदियाँ निरंतर प्रगति कर रहीं हैं. आरसेटी निदेशक सुरेश भगत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर चर्चा की. उन्होंने सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्षपूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी प्रेरणा है. निदेशक ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में आरसेटी द्वारा वाणिज्यिक बागवानी, ब्यूटी पार्लर, विद्युत उपकरण मरम्मत और दोपहिया वाहन मैकेनिक जैसे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी शुरू किये जायेंगे. इच्छुक प्रतिभागी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस मौके पर आरसेटी के संकाय सदस्य दीपक कुमार सहित काफी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >