शिक्षक से समाज और बच्चों का भविष्य जुड़ा है : ठाकुर गौरीशंकर

शिक्षक से समाज और बच्चों का भविष्य जुड़ा है : ठाकुर गौरीशंकर

लोहरदगा़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर-2026 (बैक टू स्कूल) अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा, बीइइओ राजीव रंजन और जोरी पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान : बीइइओ राजीव रंजन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. 15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक और अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार : बीडीओ : बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और इसे समाज के अंतिम बच्चे तक पहुंचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है. कहा कि शिक्षक से समाज और बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के भविष्य का निर्माता बताते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम की भी जानकारी दी. सीआरपी जीतेंद्र मित्तल ने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रतिदिन के कार्यक्रम निर्धारित कर दिये गये हैं. इस मौके पर बीपीओ मंजू कुमारी, बीआरपी श्यामा मिश्रा, त्रिसंध्या प्रजापति, नंदिता साहू, सीआरपी अनंत शर्मा, निधि गुप्ता, पवन साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >