जिले में जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

जिले में जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

लोहरदगा. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई थी. केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर भीड़-भाड़ और अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगायी गयी. परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिये गये थे कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री न लायें. प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गयी. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग होती रही. कुल 4305 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. प्रथम पाली में 277 विद्यार्थी उपस्थित और 1328 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 2973 विद्यार्थी उपस्थित तथा 1332 अनुपस्थित रहे. डीसी, एसपी और अन्य अधिकारी स्वयं केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे. इस प्रकार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित माहौल में सम्पन्न कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >