किसानों को मौसम के अनुकूल खेती अपनाने के उपाय बताये

किसानों को मौसम के अनुकूल खेती अपनाने के उपाय बताये

लोहरदगा. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम के दौरान सूखा अथवा अत्यधिक वर्षा जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को जागरूक और तैयार करना था, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके. कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार सिंह ने किसानों को मौसम के अनुकूल खेती अपनाने और वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताये. उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाले उन्नत बीजों, सूखा प्रतिरोधी (ड्राउट रेजिस्टेंस) बीजों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि बदलती जलवायु को देखते हुए किसानों को ऐसी फसलों का चयन करना चाहिए जो कम पानी में भी बेहतर मुनाफा दे सकें. इस दौरान उपस्थित किसानों ने कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विशेषज्ञों से सीधे चर्चा की. कार्यक्रम में सीओ, सहायक कृषि पदाधिकारी, बीएओ, सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, वीएलडब्ल्यू, कृषक मित्र और काफी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद थे. भाजपा नेता की माता के निधन पर धीरज साहू ने जताया शोक

लोहरदगा. कुडू प्रखंड के बड़की चांपी निवासी भाजपा नेता यदुनंदन तिवारी की माता व उप मुखिया हेना तिवारी की सास द्रोपदी देवी (80 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया. वे पिछले तीन दिनों से बीमार थीं. जानकारी मिलते ही पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल उनके आवास पहुंचे. उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >