गांधी मेमोरियल 10+ 2 उच्च विद्यालय माराडीह में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा के गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने शिक्षकों को सम्मानित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए.

कुड़ू (लोहरदगा): राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की.

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है. किसी भी समस्या का सामना धैर्य के साथ करना चाहिए.

नियमित पढ़ाई और लक्ष्य तय करने की सीख

शिक्षिका रश्मि केरकेट्टा ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन होंगे सुदिव्य कुमार सोनू, राजकीय सम्मान के साथ साढ़े 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें

वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपने हमेशा बड़े होने चाहिए. उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मदद के लिए विद्यालय में अनुभवी शिक्षक मौजूद हैं. विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर शिक्षकों का मार्गदर्शन ले सकते हैं.

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब साधारण परिस्थितियों से आने वाले लोग देश के बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. इसलिए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, ज्ञान अर्जित करने और कठिन परिस्थितियों में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सीख दी.

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी. मौके पर सत्यजीत भारती, तथागत साकेत, पूजा संध्या लकड़ा, निशा कुमारी नाग, किशोरी रानी कुजूर, वर्षा नाग, रश्मि केरकेट्टा, रजनी खेस, अनुपम मिंज, रामजी साहू, प्रशांत मुंडा, निशा कुमारी, कुमारी संगीता बाला, श्वेता एक्का, मंजू कुमारी कुजूर, विपिन किशोर लकड़ा, डोली वर्मा, आकाश कुमार, ओम नारायण सहित बाल संसद के सभी सदस्य और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >