टाना भगतों ने किया रोड जाम, भूमि अधिकार व पांचवीं अनुसूची लागू करने की मांग की

टाना भगतों ने किया रोड जाम, पांचवीं अनुसूची लागू करने की मांग की

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर सेन्हा थाना के समीप सोमवार को टाना भगत समुदाय के लोगों ने लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग (एनएच-143ए) को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री या उपायुक्त स्वयं आकर उनसे बात नहीं करते, वे सड़क से नहीं हटेंगे. अधिकारों को लेकर अडिग हैं प्रदर्शनकारी : टाना भगतों की मुख्य मांग संविधान की पांचवीं अनुसूची का पूर्ण कार्यान्वयन और अपने भूमि अधिकारों की रक्षा करना है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि औपनिवेशिक नीतियों से प्रभावित भूमि पर उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि हक मिलने तक समय-समय पर इसी तरह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. टाना भगतों का यह आंदोलन आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संकल्प को लेकर केंद्रित है. यात्री रहे परेशान, प्रशासन ने की मशक्कत : सड़क जाम होने से रांची, गुमला, लातेहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी दूरी के वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टाना भगतों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे. समाचार लिखे जाने तक जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से मशक्कत जारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >