छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने पर सुखदेव भगत का हुआ स्वागत

सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. लोहरदगा में जिला कांग्रेस ने उनका भव्य अभिनंदन किया, जहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया.

लोहरदगा. सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने की पुष्टि कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल संबंधी रिपोर्टों में भी हुई है.

जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी और लोकसभा सह प्रभारी विजय खां विशेष रूप से मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने सांसद सुखदेव भगत को गुलदस्ता भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद जिला, प्रखंड, नगर, मंडल और पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

सांसद सुखदेव भगत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास को अपनी ताकत बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने जनहित एवं जन अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को और प्रभावी बनाने की बात कही.

एकजुटता और अनुशासन के साथ काम करने की अपील

लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. लोकसभा सह प्रभारी विजय खां ने भी आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की.

मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

अभिनंदन समारोह के बाद जिला कांग्रेस की मासिक बैठक हुई. इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ एसआईआर की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गयी. आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

26 सितंबर के राजभवन घेराव की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में 26 सितंबर को एमएमडीआर (खनन) और चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया.

मौके पर शाहिद अहमद, मोहन दुबे, सलीम अंसारी बड़े, संदीप गुप्ता, आलोक साहू, सदरुल अंसारी, प्रकाश उरांव, मोजम्मिल अंसारी, मुस्ताक अहमद, प्रदीप विश्वकर्मा, सानियरों उरांव, ठाकुर प्रसाद, नंदकिशोर शुक्ला, साजिद अहमद, संतोषी उरांव, जुगल भगत, यूनुस अंसारी, अनीश अहमद, अनिल उरांव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >