कुड़ू (लोहरदगा). सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलगी में करम पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. आचार्यों और विद्यार्थियों ने करम देवता की पूजा-अर्चना कर करम डाल की स्थापना की. विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक करम गीत प्रस्तुत किये.
प्रधानाचार्य मनोहर साहू ने कहा कि करम पर्व प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन के स्नेह और लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है. सचिव कृष्णा प्रजापति ने विद्यार्थियों को लोक परंपराओं से परिचित कराया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव ने प्रकृति संरक्षण और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया.
पंचायत समिति सदस्य सलगी बाबूलाल उरांव ने विद्यार्थियों को करम पर्व के महत्व की जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे.
