लोहरदगा : हिंदपीढ़ी से लोगों के आगमन की सूचना पर हड़कंप, घर सील

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के एक इलाके में रांची के हिंदपीढ़ी से कुछ लोगों के आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया. साथ ही जिस घर में वह लोग पहुंचे थे, उसे सील कर दिया. कुछ देर बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया. सावधानी के […]

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के एक इलाके में रांची के हिंदपीढ़ी से कुछ लोगों के आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया. साथ ही जिस घर में वह लोग पहुंचे थे, उसे सील कर दिया. कुछ देर बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया. सावधानी के तौर पर पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर जिला प्रशासन इस बात की पड़ताल कर रहा है कि लॉकडाउन के बावजूद हिंदपीढ़ी से लोग लोहरदगा कैसे पहुंचे. लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अभी पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >