गुड फ्राइडे पर विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना सभा आयोजित की गयी

गुड फ्राइडे पर विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना सभा आयोजित की गयी

लोहरदगा. जिले में गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न चर्च में क्रिश्चियन धर्मावलंबियों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. तथा प्रभु यशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान, प्रेम और क्षमा को याद करते हुए गुड फ्राइडे मनाया गया. गुड फ्राइडे के अवसर पर संत बर्नादेत चर्च केमो पतरा टोली में अनुष्ठान किया गया. मुख्य अनुष्ठान फादर सुशील तिर्की, सहायक अनुष्ठान फादर शिशिर सुरीन, फादर थॉमस पावाथिल, फादर अजय सोरेन, फादर विनय टोप्पो, डेकन हिलारियूस एक्का द्वारा किया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम बाइबल पाठ एवं सुसमाचार विश्वासियों के लिए पढ़ा गया. बाइबल पाठ युवा संघ तथा सुसमार समाचार डीकन हिलेरियस एक्का की अगुवाई में फादर सुशील तिर्की द्वारा किया गया. मौके पर विश्वासियों को संदेश बताते हुए कहा गया कि प्रभु यीशु ने हमारे लिए अपने को मृत्यु के लिए बलिदान कर दिया. उनके सिर पर कांटों का मुकुट था. भारी क्रूस तथा लंबा रास्ता उनको शारीरिक और मानसिक कष्ट देता था. फिर भी उन्होंने इसे स्वीकार किया ताकि हम पापों से मुक्त हो सके. हमारे लिए प्रभु यीशु ने दुख सहा. हम सभी भी दुख से नहीं घबरायें. प्रभु यीशु निष्पाप थे पर भी उन्हें हमारे पापों की सजा मिली. उस समय भी वे हमारे लिए प्रार्थना करते रहे. जिन्होंने क्रूस ढोने में उनकी सहायता की वे सौभाग्य शाली थे. आज हम उनके दुख को याद करते हुए अपने पापों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगे. अपना क्रूस उठाकर प्रभु के मार्ग पर चलें, ये क्रूस हमारी आशा है, हमारा जीवन है तथा हमारे जीवन बदल देता है. हम भी प्रभु यीशु के बताये मार्ग में चलें, एक दूसरे से प्यार करें, दया दया भाव रखें, अहंकार ना करें, क्षमाशील बनें. एक क्रिश्चियन के भांति जीवन जीते हुए दूसरों के लिए नमूना बने. इसके बाद क्रूस चूमा और मसीही विश्वासियों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर संत अन्ना , लीवेंस एकेडमी, संत स्तानिसलास के धर्म बंधु, धर्म बहनों के साथ-साथ कैथोलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ तथा बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >