कैरो (लोहरदगा). मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत गुरुवार को हनहट और सढ़ाबे पंचायत भवन में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर में एसआइआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे.
दस्तावेजों की जांच कर त्रुटियों का किया गया निराकरण
सीओ कुमारी शिला उरांव और बीडीओ छंदा भट्टाचार्य की मौजूदगी में अधिकारियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की. इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों का मौके पर ही निराकरण किया गया. अधिकारियों ने मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी.
ये भी पढ़ें- ट्रक और स्विफ्ट डिजायर की सीधी भिड़ंत, कार चालक की मौत; एक घायल
समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील
अधिकारियों ने कहा कि जिन मतदाताओं को एसआइआर के तहत नोटिस मिला है, वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपने नाम और विवरण में सुधार करा लें. इससे आगामी चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा.
कार्यक्रम में मुखिया सुमित्रा उरांव, पंचायत सचिव जगु उरांव, बीएलओ पर्यवेक्षक अधीश खाखा, किशोर उरांव, विनय उरांव, पवन कुमार, अमन शिखर, शशिबाला कुजूर, वलीउल्लाह अंसारी, अमित कुमार सहित बीएलओ और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद थे.
