पंचतत्व में विलीन हुए समाजसेवी चंद्रपति यादव, क्षेत्र में शोक की लहर

पंचतत्व में विलीन हुए समाजसेवी चंद्रपति यादव, क्षेत्र में शोक की लहर

लोहरदगा. जिले के जाने-माने समाजसेवी चंद्रपति यादव का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया़ सोमवार को कोयल नदी के तट पर उनके पुत्र राजीव रंजन ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनके अंतिम संस्कार में लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा सहित अन्य जिलों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए. नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे और उनके सामाजिक योगदान को याद किया. चंद्रपति यादव अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद के लिए हमेशा जाने जाते थे. वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे रहते थे. मुक्तीधाम में उपस्थित लोगों ने कहा कि चंद्रपति यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके कार्य और विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी. जिंगी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुड़ू़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा व सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को प्रखंड के जिंगी पंचायत के जोंजरो गांव में पीएलवी जीत नारायण शाही, धनेश्वर साहू व ग्राम नियोजन केंद्र के सभीहा फातिमा ने भूमि, साक्षरता, बाल विवाह, डायन-बिसाही, साइबर क्राइम, मोटर दुर्घटना, नशा मुक्ति के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >