सुदिव्य सोनू के निधन पर लोहरदगा में 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित

झारखंड सरकार द्वारा राजकीय शोक की घोषणा के बाद लोहरदगा में 7 सितंबर को होने वाली एसआईआर दावा-आपत्ति एवं नोटिस-सत्यापन की सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

लोहरदगा : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 एवं 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है. साथ ही 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके मद्देनजर लोहरदगा जिले के संबंधित सरकारी कार्यालय भी 6 एवं 7 सितंबर को बंद रहेंगे.

सरकारी निर्णय के आलोक में एसआईआर-2026 के तहत 7 सितंबर को पूर्व निर्धारित दावा-आपत्ति एवं नोटिस-सत्यापन से संबंधित सभी सुनवाई स्थगित कर दी गयी हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 7 सितंबर को निर्धारित सुनवाई को आगामी कार्यदिवस अथवा सुविधानुसार पुनर्निर्धारित करें. साथ ही संबंधित पक्षकारों को इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

आम नागरिकों एवं संबंधित पक्षकारों/मतदाताओं से अपील की गयी है कि 7 सितंबर को पूर्व निर्धारित सुनवाई के लिए संबंधित कार्यालय अथवा सुनवाई स्थल पर आने की आवश्यकता नहीं है. पुनर्निर्धारित सुनवाई की तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षकारों एवं मतदाताओं से पुनर्निर्धारित तिथि पर निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर सुनवाई की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >