बरवाटोली में श्रीमद्भागवत कथा आज से, कलश यात्रा की तैयारी पूरी

बरवाटोली में श्रीमद्भागवत कथा आज से, कलश यात्रा की तैयारी पूरी

कुड़ू़ कुड़ू और चंदवा थाना की सीमा पर स्थित बरवाटोली में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर उत्साह चरम पर है. शनिवार को आयोजन समिति द्वारा भव्य बाइक रैली निकाल कर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कथा का निमंत्रण दिया गया. रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का विधिवत आगाज होगा. टिको नदी तट पर होगा जलाधिवास : आयोजन समिति के लाल गुड्डू नाथ शाहदेव व किनू साहू ने बताया कि रविवार को कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए टिको नदी तट पहुंचेगी. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाधिवास, अन्नाधिवास, गंगा पूजन और आरती के बाद श्रद्धालु कलश में जल भरेंगे. गाजे-बाजे और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ यह यात्रा बस स्टैंड, नीचे स्टैंड और रूद्र चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न होगी, जहां पुरोहितों व श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जायेगा. 16 मार्च को होगी शिव चर्चा : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नौ मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो सात दिनों तक चलेगी. इसके समापन के उपरांत 16 मार्च को विशाल शिव चर्चा का आयोजन किया गया है. शनिवार की बाइक रैली में राजाराम साहू, जयराम साहू, राहुल प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, मन किशोर राम, विश्वजीत भारती, बसंत महतो, पंकज साहू, मनीष यादव, जुगल महतो, अजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >