डायन प्रथा व कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग संपन्न

डायन प्रथा व कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग संपन्न

किस्को. भारत सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन के तत्वावधान में खरकी पंचायत में दो दिवसीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई. यह फिल्म डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति और उससे उपजे संघर्षों के प्रबंधन (कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट) पर आधारित है. डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे पंचायत, पुलिस और जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से संवेदनशील मामलों को सुलझाया जाता है. इसमें पिरामल फाउंडेशन ने सक्रिय सहयोग दिया. फिल्म का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास आधारित हिंसा को रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों और सामाजिक जागरूकता की अहमियत को उजागर करना है. झारखंड में डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2001 लागू है, जिसके तहत दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान है. स्थानीय मुखिया ने कहा कि इस फिल्म से ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने में मदद मिलेगी. मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >