आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय, बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : डीइओ

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय, बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : डीइओ

लोहरदगा़ झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (नदिया हिंदू) में पीएम श्री विद्यालयों के प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन हुआ. जिले में वर्तमान में कुल नौ पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इन विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित करना और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा. स्मार्ट क्लास और आधुनिक लैब से बदलेंगे स्कूल : जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों और समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम श्री केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्कूलों का आधुनिकीकरण कर वहां स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और उन्नत विज्ञान लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे विद्यार्थियों के समग्र विकास (होलिस्टिक डेवलपमेंट) पर ध्यान केंद्रित कर सकें. डीइओ ने कहा कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है. गुणवत्तायुक्त कार्य और सामाजिक चेतना पर निर्देश : बैठक में डीइओ ने स्कूलों को प्राप्त अनुदान का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में रनिंग वाटर के साथ टॉयलेट, हैंडवॉश की सुविधा और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. इसके अलावा, सम्मेलन में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से आच्छादित करने पर भी चर्चा की गयी. कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >