धूमधाम से मनाया गया सरहुल, सुख-समृद्धि के लिए की कामना

धूमधाम से मनाया गया सरहुल, सुख-समृद्धि के लिए की कामना

सेन्हा. सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत आरा ग्राम में सोमवार को आदिवासी रीति रिवाज से उत्साह व हर्षोल्लाष के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया. इस दौरान गांव के पहान पुजार द्वारा आदिवासी रीति रिवाज से सरना स्थल पर साल वृक्ष (सखुवा पेड़) का विधिवत पूजा अर्चना कर इस वर्ष अच्छी बारिश व गांव की खुशहाली के लिए कामना किया गया. सरहुल के अवसर पर पूरा गांव सांस्कृतिक उल्लास के रंग में रंगा नजर आया. गांव के पहान पुजार ने पूजा अर्चना करने के बाद पहान पुनर के नेतृत्व में गांव का अखड़ा से जुलूस निकाला, जो पूरे गांव में भ्रमण किया. सरहुल जुलूस में गांव के महिला पुरुष और युवक युवतियों ने पारंपरिक भेष भूषा के साथ ढोल, मांदर, नगाड़ा सहित अन्य वाद्य यंत्रों और डीजे की धुन में गीत संगीत के साथ नाचते थिरकते नजर आये. सरहुल पर आदिवासी समाज के लोग अपने अपने गांव के देवी देवताओं का आह्वान कर आराधना करते हुए क्षेत्र में सुख समृद्धि का कामना करते हैं. मौके पर सैकड़ों महिला पुरुष व युवक युवतियां मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >