Road Accident In Lohardaga: लोहरदगा में BS कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

Road Accident In Lohardaga: लोहरदगा में दो अलग अलग सड़क हादसे में 4 की मौत हो गयी है. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पहली घटना हेसल थाना क्षेत्र की है तो दूसरी घटना भंडरा थाना क्षेत्र की है.

Road Accident In Lohardaga, लोहरदगा : लोहरदगा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार की मौत हो गई. घटना मंगलवार देर रात की है. पहली घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कोटा के पास की है. इस दुर्घटना में बीएस कालेज के पूर्व प्रोफेसर गोस्सनर कुजूर, उनके बेटे और साला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान उनकी एक्सयूवी कार एक गड्ढे में गिर गयी.

लोहरदगा के हेसल में ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

दूसरी, घटना लोहरदगा के हेसल थाना क्षेत्र की है. यहां ट्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें स्कॉर्पियो चालक बाघा निवासी हीरानाथ शाह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाघा निवासी अशोक उरांव, दीपक उरांव और नीरज उरांव समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सभी शवों को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, 28 दिसंबर को इन इलाकों में बारिश की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >