गुरु पूर्णिमा पर मसमानो आश्रम में होगा धार्मिक महोत्सव

मसमानो के स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

भंडरा: स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम मसमानो में 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से होगा. इसके बाद अपराह्न 12:30 बजे पादुका पूजन एवं शिष्यों द्वारा गुरु पूजन किया जायेगा. दोपहर एक बजे प्रसाद वितरण एवं भंडारा तथा दोपहर 2 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा. मंचीय कार्यक्रम में पहान पुजारियों एवं आगंतुक अतिथियों का सम्मान, परिचय तथा उनके संबोधन होंगे. रात्रि 8 बजे से 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा. महोत्सव के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध नागपुरी गायक महावीर साहु तथा मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र बिमल उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवन स्टार्स एकेडमी के निदेशक डॉ. बिन्देश्वर उरांव करेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए लाल त्रिलोकी नाथ साहदेव की अध्यक्षता में संचालन समिति का गठन किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash nath

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >