लोहरदगा. लोहरदगा में राजेंद्र भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन का पांचवां दिन विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव की मौजूदगी से और सशक्त हुआ. उन्होंने इसे ऐतिहासिक जनआंदोलन बताते हुए युवा कांग्रेस सहित सभी कार्यकर्ताओं के जज़्बे को सलाम किया और जनता की आवाज़ को दबने न देने का संकल्प दोहराया. प्रभारी शिल्पी कुमारी वर्मा ने आंदोलन को कांग्रेस की एकजुटता और जनसेवा का प्रतीक बताया तथा युवा कांग्रेस की कार्यकुशलता की सराहना की. प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संघर्ष को मजबूती दी और आंदोलन को व्यापक समर्थन प्रदान किया.
जनता की आवाज़ को दबने न देने का संकल्प दोहराया

जनता की आवाज़ को दबने न देने का संकल्प दोहराया
Copied link
जनता की आवाज़ को दबने न देने का संकल्प दोहराया