लोहरदगा के सत्यभामा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन

लोहरदगा के सत्यभामा पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने राखी और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया.

लोहरदगाः सत्यभामा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने सुंदर राखियां बनायीं और एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महत्व समझा.

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन की परंपरा और इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी. रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया. विद्यालय परिवार ने सभी को भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा में डीसी संदीप कुमार मीणा ने की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी, रंगोली और राखी प्रतियोगिता

कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में रक्षाबंधन के अवसर पर मेहंदी, राखी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी वस्तुओं से आकर्षक राखियां तैयार कीं. रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के शिशु एवं बाल वर्ग में परी, आरोही, दीक्षा, रीती, रितिका समेत अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य-दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >