कैरो में आज और कल मतदाता सूची का प्रकाशन, छूटे हुए नाम होंगे मैप

कैरो में आज और कल मतदाता सूची का प्रकाशन, छूटे हुए नाम होंगे मैप

कैरो. बीडीओ छंदा भट्टाचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची के निर्देश पर 72-लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के कैरो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों में 23 मई को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिन मतदाताओं का नाम पिछले एसआईआर (SIR) में मैप नहीं हो पाया है, वे 23 और 24 मई को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर नाम मैपिंग करा सकते हैं. शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्वक बकरीद मनाने की अपील कैरो. आगामी बकरीद त्योहार को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में सीओ कुमारी शिला उरांव और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान क्षेत्र की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में 28 मई को सुबह अदा की जाने वाली नमाज के समय और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. सीओ ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति से त्योहार मनायें. वहीं, थाना प्रभारी ने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर एसआइ रंजन कुमार, मुखिया वीरेंद्र महली, नजीर आलम खान, मुजाहिर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >