अंचल स्तर पर ही हो जनसमस्याओं का समाधान, शिकायत मिलने पर कार्रवाई : डीसी

राजस्व की बैठक में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्व की बैठक में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिए निर्देश लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने राजस्व संबंधित बैठक सभी संबंधित विभागों और अंचल अधिकारियों के साथ की. इसमें विभिन्न विभागों को प्राप्त राजस्व का लक्ष्य व उसके विरुद्ध प्राप्ति की समीक्षा की गयी. इसमें मत्स्य विभाग को नंदिनी डैम में मत्स्य समितियों द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन की समीक्षा की गयी. साथ ही जिला में बंद पड़े खदानों में भी मत्स्यपालन की संभावना पर योजना बनाये जाने का निर्देश दिया गया.वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी तालाबों की बंदोबस्ती कराये जाने का निर्देश दिया गया. म्युटेशन ससमय निष्पादित हों उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि म्युटेशन के मामले लंबित ना रहें. बिना कारण के म्युटेशन के मामले लंबित रखे जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी. जो भी लंबित मामले हैं उसे निष्पादित करें. जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्र ससमय निर्गत किये जाएं. लोगों की ओर से आनेवाली शिकायतों का निष्पादन करे. सक्सेशन म्यूटेशन के लिए आयोजित करें शिविर उपायुक्त द्वारा ऑनलाइन नामांतरण के मामलों, लैंड डिमार्केशन के मामले, दाखिल खारिज के मामले, सक्सेशन आदि मामलों की समीक्षा की. इसमें सक्सेशन म्यूटेशन के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त द्वारा ई-रेवेन्यु कोर्ट अंतर्गत सभी पदाधिकारियेां को अपने-अपने कोर्ट में लंबित मामलों का निष्पादन कर उसकी इंट्री पोर्टल पर किये जाने का निर्देश दिया. कोर्ट में नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करें. आपदा के मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आपदा के मामलों को जल्द निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया. इसमें पानी में डूबने, आगलगी, सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सर्पदंश से मृत्यु आदि के मामलों की समीक्षा की गयी. परिवहन विभाग को ज्यादातर सड़क दुर्घटना वाले स्पॉट को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >